संगीत में वर्ण किसे कहते है ?

इस अध्याय में हम पढ़ेंगे वर्ण के बारे में, वर्ण किसे कहते है ? वर्ण का संगीत में क्या महत्व है ? आशा करते है आपने इससे पहले के सभी अध्याय पढ़ लिए होंगे। संगीत के आधारभूत ज्ञान होना बहुत आवश्यक है जैसे की संगीत क्या है ? संगीत कहा से आया और बहुत कुछ। शुरू करते है अध्याय – संगीत में वर्ण किसे कहते है ?

वर्ण किसे कहते है ?

संगीत बिना गायन या वादन के पूरा नहीं हो सकता और गाने की क्रिया को वर्ण कहा जाता है। शास्त्रीय संगीत में वर्ण के चार प्रकार है।

1.) स्थायी वर्ण 2.) आरोही वर्ण 3.) अवरोही वर्ण 4.) संचारी वर्ण

ये भी पढ़े

थाट किसे कहते है संगीत में थाट क्यों जरुरी है ?

वर्ण के प्रकार की व्याख्या

1.) स्थायी वर्ण

गायन के समय जब एक ही वर्ण बार – बार बोला जाए तो यह क्रिया स्थायी वर्ण कहलाती है। जैसे – स स स, रे रे रे

2.) आरोही वर्ण

गायन के समय जब नीचे से ऊपर तक स्वरों के चढ़ने या गाने की क्रिया को आरोही वर्ण कहते है। जैसे – स रे ग म प ध नी।

Best Tanpura Best Stuff India

3.) अवरोही वर्ण

गायन के समय ऊपर के स्वरों से बीच के स्वरों तक आने की क्रिया को अवरोही वर्ण कहते है। जैसे – सं नी ध प म ग रे स।

4.) संचारी वर्ण

स्थायी, आरोही और अवरोही तीनो के संयोग को संचारी वर्ण कहते है। जब सभी स्वरों को उलट – पलट कर गाया जाए तो सभी वर्ण मिलकर अपना नया राग दिखाते है। उसी क्रिया को संचारी वर्ण कहते है। इसके बिना गायन – वादन संभव नहीं है। जैसे – स रे ग रे, ग म प ग म, स स स, रे रे रे, प म ग रे स।

ये भी पढ़े

सप्तक किसे कहते है और इसके कितने प्रकार है ?

संगीत में वर्ण का क्या महत्त्व है ?

संगीत में वर्ण एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्रिया है बिना वर्ण के संगीत में गायन या वादन नहीं किया जा सकता। निष्कर्ष रूप से हम ये कह सकते है की स्वरों की विविध क्रियाओ को ‘वर्ण’ कहते है। यदि हम अपने गायन – वादन में ऊपर दिए गए चारो वर्णो का उपयोग करेंगे तो हम गायन – वादन अधिक प्रभावशाली बना सकते है। इसीलिए वर्ण संगीत में बहुत महत्वपूर्ण है जिसकी जानकारी हर संगीतकार को होनी चाहिए।

पढ़ने के लिए धन्यवाद् – Thanks for Reading

आशा करते है वर्ण के बारे में जानकारी उपयोगी लगी होगी। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी होतो इसे अपने मित्रो और परिवार के साथ शेयर करे और संगीत का ज्ञान सभी तक पहुंचाने में सहायता करे। अगर शास्त्रीय संगीत को लेकर आपके पास किसी भी तरह का प्रश्न है तो उसे नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। आपके प्रश्नो का जल्द से जल्द उत्तर दिया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *