मिडी कीबोर्ड क्या है ? पूरी जानकारी हिंदी में

नमस्कार दोस्तों, इस ब्लॉग में हम मिडी कीबोर्ड के बारे में बताएँगे | अगर आप कभी किसी भी म्यूजिक स्टूडियो में गए हो तो वह आपने मिडी कीबोर्ड जरूर देखा होगा और आपके दिमाग में एक सवाल आया होगा की मिडी keyboard क्या होता है ? MIDI Keyboard का इस्तेमाल क्यों किया जाता है ? क्या मुझे भी MIDI Keyboard की जरुरत है ? MIDI keyboard खरीदते समय किन बातो का ध्यान रखना चाहिए ? तो आज के इस ब्लॉग में आपके इन सारे सवालो का जवाब दिया जायेगा और MIDI Keyboard के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी | चलिए शुरू करते है आज का ब्लॉग – What is MIDI Keyboard Full Explanation in Hindi.

MIDI Keyboard क्या है और इसका प्रयोग क्यों किया जाता है ?

मिडी कीबोर्ड भी सामान्य कीबोर्ड और माउस की तरह एक तरह का कंट्रोलर है जिसका उपयोग म्यूजिक प्रोडक्शन में किया जाता है | मिडी कीबोर्ड एक पियानो की तरह होता है इसमें भी पियानो की तरह काला और सफ़ेद keys होती है जिसको आप सामान्य पियानो की तरह प्ले कर सकते है | मिडी कीबोर्ड अलग – अलग प्रकार के होते है, कुछ मिडी कीबोर्ड में पहले से ही स्पीकर्स लगे होते है और इन्हे किसी अन्य आउटपुट स्पीकर की जरुरत नहीं होती | इन मिडी कीबोर्ड में अलग – अलग तरह के patch होते है जिन्हे आप अपने अनुसार बदल कर, अपने पसंदीदा instrument की आवाज में प्ले कर सकते है | इस तरह के मिडी कीबोर्ड सामान्य रूप से पियानो को सिखने के लिए किया जाता है क्योकि पियानो के comparison में ये मिडी कीबोर्ड काफी सस्ते होते है और जो लोग पियानो नहीं ले सकते वो इन मिडी कीबोर्ड का उपयोग करते है |

MIDI Keyboard Full Explanation in Hindi

दूसरी तरफ, कुछ मिडी कीबोर्ड ऐसे होते है जिनमे किसी भी तरह का स्पीकर नहीं होता और इन्हे कंप्यूटर से कनेक्ट करके प्रयोग किया जाता है | आप अगर कभी किसी म्यूजिक स्टूडियो गए हो तो आपने एक पियानो जैसा बड़ा कंट्रोलर जरूर देखा होगा जो डायरेक्ट या फिर ऑडियो कार्ड के सहारे कंप्यूटर से कनेक्ट होता है | इस तरह के मिडी कीबोर्ड सामान्य रूप से म्यूजिक compose के लिए उपयोग किया जाता है | ये मिडी कीबोर्ड अलग – अलग size में होते है आप अपने स्टूडियो के अनुसार कोई भी size ले सकते है | इस तरह के मिडी कीबोर्ड का इस्तेमाल सिर्फ म्यूजिक बनाने के लिया ही नहीं बल्कि इसकी मदद से अलग – अलग तरह की beats भी बनाई जाती है जिसके लिए इन मिडी कीबोर्ड में काले और सफ़ेद बटन के अलावा और भी बटन्स होते है जिसके बारे में आगे बताया जायेगा |

MIDI Keyboard Full Explanation in Hindi

MIDI keyboard खरीदते समय किन बातो का ध्यान रखना चाहिए ?

1.) बटन का size और संख्या  

मिडी कीबोर्ड खरीदते समय हमें अपनी जरुरत के बारे में पता होना चाहिए, जैसे की मिडी कीबोर्ड कितना छोटा या बड़ा होना चाहिए और मिडी कीबोर्ड में बटनो की संख्या कितनी चाहिए | आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्किट में बहुत सारे मिडी कीबोर्ड मिल जायेंगे जो अलग – अलग size में उपलब्ध है | मिडी कीबोर्ड में बटनो की संख्या भी अलग – अलग होती है | ज्यादातर लोग जो ट्रेवल के साथ काम करना पसंद करते है, वे लोग छोटे और 25 बटनो वाले मिडी कीबोर्ड की तरफ ज्यादा आकर्षित होते है | क्योकि छोटे मिडी कीबोर्ड को बैग में रख कर आप कही भी ले जा सकते है | वही दूसरी तरफ जो लोग प्रोफेशनल स्टूडियो में काम करते है, वे लोग बड़े और 61 या 88 बटनो वाला मिडी कीबोर्ड पसंद करते है | क्योकि बड़े मिडी कीबोर्ड पे काम करना आसान होता है और इन मिडी कीबोर्ड में बड़े बटनो के साथ अन्य और भी अलग – अलग कण्ट्रोल बटन मिलते है जो बहुत मददगार होते है किसी भी म्यूजिक को बनाने के लिए | मुख्यतः छोटे कीबोर्ड में Akai Professional MPK mini MK3, M-Audio Oxygen Pro 25, और Alesis V-Mini मिडी कीबोर्ड बेस्ट है | वही दूसरी तरफ बड़े मिडी कीबोर्ड में M-Audio Oxygen Pro 61, Nektar Impact LX49+, और Arturia KeyLab Essential 49 मिडी कीबोर्ड बेस्ट है |

2.) फेडर्स

फेडर्स बहुत ही जरुरी और लाभकारी कण्ट्रोल है जो आपकी म्यूजिक को प्रॉपर तरीके से मिक्स करने में सहायता करता है | मार्किट में बहुत से मिडी कीबोर्ड उपलब्ध है जिनमे फेडर्स दिए जाते है | सामन्यतः इनका इस्तेमाल अलग – अलग चैनल की आवाज ज्यादा या कम करने के लिए किया जाता है | आप इन फेडर्स का इस्तेमाल EQ level को कण्ट्रोल करने में भी कर सकते है | और आप इनको किसी अन्य कण्ट्रोल से भी जोड़ सकते है जिसे आप कण्ट्रोल करना चाहे | अलग – अलग मिडी कीबोर्ड में इनकी संख्या भी अलग होती है किसी मिडी कीबोर्ड में ये सिर्फ किसी एक तरह के चीज़ को कण्ट्रोल करते है वही दूसरी तरफ किसी कीबोर्ड में ये फेडर्स assignable होते है जिन्हे आप अपने अनुसार कण्ट्रोल कर सकते है | मुख्यतः Samson Graphite 49, M-Audio Oxygen Pro 61, और Arturia KeyLab Essential 49, मिडी कीबोर्ड बेस्ट मिडी कीबोर्ड है जिनमे बेस्ट quality के फेडर्स दिए जाते है |

Faders MDI Keyboard

3.) नोब्स

नोब्स भी मिडी कीबोर्ड का एक बहुत ही महत्वपूर्ण कण्ट्रोल बटन है जो की सर्कुलर आकार में होते है | इनका इस्तेमाल भी आवाज, EQ level और वोकल्स या instruments पे लगाए गए इफेक्ट्स को कण्ट्रोल करने के लिए किया जाता है | इनकी संख्या भी फेडर्स की तरह अलग – अलग मिडी कीबोर्ड में अलग – अलग होती है | आप इन नोब्स की मदद से बहुत ही आसानी से किसी भी इफ़ेक्ट या EQ level को कम या ज्यादा कर सकते है | मुख्यतः M-Audio Oxygen 49 IV, Akai Professional MPK225, और Alesis VI61, मिडी कीबोर्ड में बेस्ट नोब्स होते है |

knobs midi keyboard

4.) ड्रम पैड्स

ड्रम पैड्स एक अलग प्रकार का बटन होता है जिसका उपयोग beat बनाते समय किया जाता है | ये ड्रम पैड्स हाथ के द्वारा लगाए गए दबाव के अनुसार काम करते है और कुछ ड्रम पैड्स में लाइट भी होती है जो हमे इसका उपयोग करते समय ये बताती है की ड्रम पैड्स काम कर रहे है | आप इन ड्रम पैड्स की लाइट को बंद भी कर सकते है | ये बटन अलग – अलग मिडी कीबोर्ड में अलग – अलग होती है, कुछ मिडी कीबोर्ड में ये पूर्ण रूप से beats के लिए काम करती है वही दूसरी जगह कुछ मिडी कीबोर्ड में इन्हे आप किसी अन्य instruments से जोड़ सकते है और फिर उसे बजा सकते है | मुख्यतः ये Novation Launchkey 61, M-Audio Oxygen Pro 25, और Nektar Panorama T4 मिडी कीबोर्ड में बेस्ट ड्रम पैड्स होते है |

Drum Pads MIDI Keyboard in India

5.) डिजिटल ऑडियो वर्कस्टेशन (DAW)

डिजिटल ऑडियो वर्कस्टेशन भी एक जरुरी हिस्सा है मिडी कीबोर्ड का, कई बार कुछ मिडी कीबोर्ड कुछ सिमित DAW के साथ ही ठीक से काम करते है | इसीलिए जब भी आप मिडी कीबोर्ड खरीदने जाए तो ये जरूर देखे की वो मिडी कीबोर्ड आपके लिए ठीक है या नहीं | जो मिडी कीबोर्ड आप ले रहे है क्या वो आपके डिजिटल ऑडियो वर्कस्टेशन के साथ काम करेगा या नहीं | जब भी आप मिडी कीबोर्ड लेने जाए तो कोशिश ये करे की एक ऐसा मिडी कीबोर्ड ले जो किसी भी DAW के साथ बिलकुल ठीक काम करे |


ये कुछ जरुरी बाते थी जो आपको हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए मिडी कीबोर्ड ऑनलाइन या ऑफलाइन मार्किट से खरीदते समय | आशा करते है आपको मिडी कीबोर्ड से जुडी सभी जानकारी मिल गयी होगी अगर आपको कोई भी प्रश्न हो मिडी कीबोर्ड के लिए तो आप कमेंट में पूछ सकते है हम जल्द से जल्द जवाब देने का प्रयास करेंगे | अगर आपको किसी अन्य विषय पे कोई जानकारी चाहिए होतो आप कमेंट कर सकते है या हमें डायरेक्ट ईमेल पे कांटेक्ट कर सकते है |

Thank you For Reading !!!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *